परवेज अख्तर/सिवान: जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के सिंगल विंडो आपरेटर व मल्टी परपस असिस्टेंट का सामूहिक हड़ताल बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रही। इस दाैरान जिलाध्यक्ष रवि शेखर दुबे ने बताया कि राज्यव्यापी आंदोलन के तहत हड़ताल किया गया है। सिंगल विंडो आपरेटर व मल्टी परपस असिस्टेंट के हड़ताल पर चले जाने से जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का कामकाज प्रभावित रहा। काउंटर के माध्यम से हाेने वाले कार्य पूरी तरह से बाधित रहे। इससे योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बताया कि संविदा कर्मियों के लिए बिहार राज्य द्वारा गठित उच्च स्तरीय समिति को पूर्ण रूप से लागू करने, 60 वर्ष तक सेवा विस्तार, वेतन वृद्धि, गृह जिला के आसपास के जिलों में स्थानांतरण करने एवं विभाग के पास कटौती कर संधारित एक माह का मानदेय वापस करने सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल की गई है। मौके पर उपाध्यक्ष विनोद कुमार श्रीवास्तव, सचिव अनूप कुमार पटेल, कोषाध्यक्ष दयाशंकर अमानी, संयोजक विकास कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…