परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिधवल मोड़ के समीप मंगलवार की सुबह एक शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक स्टंट दिखाने की वजह से बीच सड़क पर एक दूसरे से टकरा गए। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया। घायलों की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी आजाद अली एवं आंदर निवासी संतोष कुमार के रूप में हुई है। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायल आजाद अली को पटना रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि बीच सड़क पर दो बाइक सवार एक दूसरे का हाथ पकड़ स्टंट दिखा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से आ रहे प्रतापपुर गांव निवासी आजाद अली दोनों बाइक सवार युवकों के चपेट में आ गए। जबकि संतोष कुमार भी बीच सड़क पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि दो बाइक सवार काफी तेज रफ्तार में एक दूसरे का हाथ पकड़कर स्टंट दिखा रहे थे, तभी हादसा हुआ। दोनों बाइक सवार युवक किसी शादी समारोह में शामिल होकर कर लौट रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…