परवेज अख्तर/सिवान: भारतीय जनता पार्टी के चांप गांव स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष संजय पांडेय के नेतृत्व में शुक्रवार को पूर्व उपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल की आत्मा की शांति हेतु शोक सभा का आयोजन किया गया। संजय पांडेय कहा कि सुधीर जयसवाल का जाना हम लोगों के लिए बहुत बड़ी क्षति है। भगवान अपने श्रीचरणों में उनको स्थान दे। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष प्रोफेसर अभिमन्यु कुमार सिंह सुधीर जायसवाल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा सुधीर जायसवाल हमारे बचपन के मित्र थे हमलोग साथ साथ खेलकूद पढ़ाई लिखाई और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शाखा में प्रतिदिन के स्वयंसेवक थे।
बाद में विधार्थी परिषद भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न दायित्व में रहते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करते थे। सुधीर जायसवाल पार्टी के साथ अन्य कई सामाजिक संगठन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने में शामिल रहते थे। उनके निधन से पार्टी एवं समाज को बड़ी क्षति हुई है। शोक सभा में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने वाले में दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह, पूर्व विधान पार्षद मनोज कुमार सिंह, धन्नजय सिंह, नंद प्रसाद चौहान, मुकेश कुमार बंटी, चन्द्रप्रकाश यादव उर्फ हैप्पी यादव, मिडिया प्रभारी देवेन्द्र गुप्ता, त्रिलोकी पटेल आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…