बिहार राज्य उर्दू कन्वेंशन की तैयारी पूरी

परवेज अख्तर/सिवान: जनवादी लेखक संघ के तत्वावधान में शहर के मखदूम सराय मोड़ स्थित सैनिक माडल स्कूल में 10 एवं 11 जून को आयोजित बिहार राज्य उर्दू कन्वेंशन की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कार्यक्रम में 10 जून को ” उर्दू की इंकलाबी रवायत” विषयक सेमिनार एवं कवि सम्मेलन का आयोजन होना सुनिश्चित है। कार्यक्रम का उद्घाटन उर्दू साहित्य के लब्ध प्रतिष्ठित विद्वान सफदर इमाम कादरी पटना करेंगे तथा मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर खालिद अशरफ, दिल्ली विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि प्रोफेसर नलिन रंजन सिंह, उप महासचिव जलेस एवं प्रोफेसर अली इमाम खां होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनवादी लेखक संघ बिहार के अध्यक्ष नीरज सिंह एवम वरिष्ठ शायर उस्ताद कमर सीवानी के संयुक्त अध्यक्ष मंडल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम में स्थानीय शायर एवं साहित्यकारों के अतिरिक्त बेगूसराय समस्तीपुर, कटिहार, पटना, गया ,औरंगाबाद, भागलपुर, मुजफ्फरपुर, बेतिया ,गोपालगंज छपरा के साहित्यकार एवं शायर भाग लेंगे। उक्त कार्यक्रम की जानकारी आयोजन समिति के अध्यक्ष महमूद हसन अंसारी, सचिव युगल किशोर दुबे, संयोजक डाक्टर के एहतेशाम अहमद द्वारा संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026