सिवान: अधिवक्ता के निधन पर शोक, कार्य से विरत रहे अधिवक्तागण

परवेज अख्तर/सिवान: व्यवहार न्यायालय सिवान में सेवारत युवा अधिवक्ता उमेश कुमार श्रीवास्तव का निधन बुधवार की सुबह हो गया। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलने पर बुधवार को कोर्ट परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि अधिवक्ता उमेश श्रीवास्तव कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और इलाज के क्रम में हृदय गति रुकने के कारण उनका निधन हो गया। प्रातः 8:00 बजे के आसपास उनके निधन की सूचना प्राप्त हुई और पुष्टि होने के पश्चात परंपरा का निर्वहन करते हुए अधिवक्ताओं ने अपने को न्यायिक कार्य से अलग रखा।

इस प्रकार किसी भी न्यायालय में कोई कार्य संपन्न नहीं हो सका। अधिवक्ता उमेश कुमार श्रीवास्तव अपने पीछे अपनी पत्नी, दो पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़कर स्वर्ग सिधारे हैं। एक पुत्री का विवाह उन्होंने संपन्न किया है, किंतु शेष अन्य अविवाहित हैं। उनके निधन को लेकर संघ भवन में संघ अध्यक्ष शंभूदत्त शुक्ला की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित संघ सचिव प्रेम कुमार सिंह एवं अन्य वरीय अधिवक्ताओं ने युवा अधिवक्ता उमेश कुमार श्रीवास्तव के मृदुल स्वभाव पर चर्चा की और कहा कि मात्र 19 साल सेवा में रहने के पश्चात वे हम लोगों को अलविदा कह गए हैं। यह काफी दुखद है। इस दौरान दो मिनट मौन रखने के पश्चात शोकसभा समाप्त हो गई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024