परवेज अख्तर/सिवान: बिजली विभाग द्वारा शुक्रवार को शहर के अलग अलग मोहल्लों के 28 बड़े बकाएदारों का कनेक्शन काटा गया। इन सभी पर करीब आठ लाख से अधिक का बिजली बिल बकाया है। शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि शहर में बड़े बकाएदारों के खिलाफ सघन छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान एक माह से अधिक समय से बिजली बिल बकाया रखने वालों का कनेक्शन काटा जा रहा है।
वहीं चोरी से बिजली का उपयोग करने पर स्थानीय थाने में एफआइआर दर्ज कराई जा रही है। बताया कि शुक्रवार को एमएम कालोनी, खुरमबाद, राजवंशी नगर, गोपालगंज मोड़ एवं लक्ष्मीपुर में 28 लोगों का बिजली कनेक्शन काटा गया। इन सभी पर करीब आठ लाख रुपया बिल बकाया है। वहीं 26 उपभोक्ताओं को नोटिस किया गया।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…