परवेज अख्तर/सिवान: बकाएदारों से वूसली को लेकर विद्युत विभाग शनिवार को सरकारी अवकाश होने के बाद भी बिल भुगतान कैश काउंटर को अन्य दिनों की तरह खुला रखेगा। ऐसे में शनिवार को अवकाश रहने के बाद भी बिजली उपभोक्ता अपने बकाए बिजली बिल का भुगतान कर सकेंगे। इस संबंध में जानकारी देते हुए शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि जो भी विद्युत उपभोक्ता अपना बिजली बिल जमा नहीं कर पाए हैं वे शनिवार को विद्युत कैश काउंटर पर अपना बकाया जमा कर सकते हैं।
बताया कि छुट्टी के दिन भी समय पर बिजली बिल कैश काउंटर खोलने एवं उपभोक्ताओं का बिजली बिल जमा करने का निर्देश संबंधित कर्मियों को दिया गया है। वहीं नियम के अनुसार बिना मास्क के जो भी उपभोक्ता आएंगे, उनका बिल जमा नहीं होगा। दो लोगों में कम से कम दो गज की दूरी जरूरी है। कोविड-19 की गाइडलाइन में दिए गए नियमों का पालन हर हाल में करना जरूरी है। इसके लिए विभागीय दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…