सिवान: वंचित व जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करना संवैधानिक दायित्व : जिला न्यायाधीश

शहर के टाउन हाल में विधिक सेवा सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के टाउन हाल में शनिवार को संविधान दिवस पर विधिक सेवा सह जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रदीप कुमार मलिक ने उद्घाटन संबोधन में कहा कि किसी भी पद पर बैठे व्यक्ति संविधान का शपथ लेकर पद ग्रहण करता है। इसका सीधा अर्थ यह है कि वह वंचित शोषित अथवा जरूरतमंद व्यक्तियों को उनके स्तर तक सहयोग प्रदान करें, यह उसका प्रथम दायित्व होता है। हमें इसके लिए प्रयास करना होगा।

उन्होंने कहा कि जागरुकता के अभाव में सरकार द्वारा चलाई जा रहे कई योजनाओं का लाभ उन लोगों को नहीं मिल पाता है, ऐसे में हमारा दायित्व बनता है कि हम उन्हें जागरूक करें और उनको मिल रहे लोक कल्याणकारी योजनाएं उन तक पहुंचाएं। इस अवसर पर विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश धीरेंद्र कुमार राय ने जिले में समय-समय पर विधिक जागरुकता के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व न्यायिक एवं प्रशासनिक पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान योजना के अंतर्गत 17 व्यक्तियों को कार्ड प्रदान किया गया। जबकि जिला कल्याण समिति द्वारा नि:शुल्क विवाह योजना के अंतर्गत चार लोगों को चेक प्रदान किया गया। 126 लोगों को मनरेगा जाब कार्ड प्रदान किया गया। इस अवसर पर सभी न्यायिक पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024