परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम (सुरक्षित शनिवार) के तहत शिक्षकों द्वारा बच्चों को नशा मुक्ति, बाल विवाह एवं बाल शोषण से बचाव से संबंधित जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों को इससे समाज में पड़ने वाले कुप्रभाव, नुकसान होने से अवगत कराते हुए इससे बचाव की जानकारी दी गई। साथ ही अभिभावकों को भी इसके कुप्रभाव से अवगत कराते हुए बचाव को ले जागरूक किया गया। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह देखने को मिला।
दारौंदा बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि वार्षिक कैलेंडर के विभिन्न आपदाओं से बचाव हेतु विद्यालय के बच्चों को जागरूक करने के साथ-साथ अभ्यास कराया गया तथा कार्यक्रम से संबंधित आंकड़ों की प्रविष्टि विद्यालय स्तर पर ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपलोड की गई। इसके अलावा बड़हरिया, भगवानपुर हाट, हसनपुरा, हुसैनगंज, महाराजगंज, लकड़ी नबीगंज, आंदर, सिसवन समेत अन्य प्रखंडों के विद्यालयों में आयोजित किया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…