सिवान: किसान सलाहकार के 45 रिक्त सीटों के लिए पहले दिन अभ्यर्थियों की हुई काउंसिलिंग

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
कृषि विभाग में किसान सलाहकार के रिक्त 45 सीटों के लिए जिला परिषद सभागार में सोमवार को अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग हुई। जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल की उपस्थिति में दो टीम द्वारा अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई। इस दौरान अभ्यर्थियों से संबंधित शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की गहनतापूर्वक जांच की गई। पहली टीम में सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण आलाेक कुमार व दूसरी टीम में आत्मा के उप परियोजना निदेशक कालीकांत चौधरी अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कर रहे थे। जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि पहले दिन सोमवार को 27 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की गई।

मंगलवार को शेष बचे अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग की जाएगी।डीएओ ने बताया कि किसान सलाहकारों के रिक्त 45 सीटों पर चयन को लेकर 2014 में ही प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसे बीच में ही स्थगित कर दिया गया था। हालांकि चयन प्रक्रिया स्थगित होने के पूर्व मेघा सूची के निर्धारण सहित अन्य प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया था। मौके पर सहायक निदेशक पौधा संरक्षण सुशील कुमार सिंह, सहायक निदेशक प्रक्षेत्र आलेश शर्मा, सहायक निदेशक उद्यान अभिजीत कुमार, महाराजगंज अनुमंडल कृषि पदाधिकारी मुस्तफा अंसारी सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024