सिवान: आज से तीन केंद्रों पर शुरू होगी स्नातक पार्ट टू सत्र 2020-23 की परीक्षा

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
जय प्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा से संबद्ध व अंगीभूत कालेजों में अध्ययनरत स्नातक पार्ट टू सत्र 2020-23 के छात्र-छात्राओं की परीक्षा मंगलवार से शुरू होगी। परीक्षा को लेकर जिले में तीन केंद्र बनाए गए हैं। तीनों केंद्रों पर करीब 4601 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक तथा दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 1.30 बजे से 4.30 बजे तक होगी। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रण के निर्देश पर कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराने को लेकर सभी तैयारियां भी पूरी कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डीएवी पीजी कालेज, राजा सिंह महाविद्यालय व जेडए इस्लामियां पीजी कालेज में परीक्षा का संचालन किया जाएगा।

डीएवी पीजी कालेज के प्राचार्य प्रो. केपी गोस्वामी ने बताया कि केंद्र पर हरिराम कालेज मैरवा, विद्या भवन महिला महाविद्यालय व जेडए इस्लामियां पीजी कालेज के 1673 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। वहीं राजा सिंह महाविद्यालय में दारोगा प्रसाद राय डिग्री कालेज, देशरत्न राजेंद्र महाविद्यालय जीरादेई व नारायण महाविद्यालय गोरेयाकोठी के 1128 व जेडए इस्लामियां पीजी कालेज केंद्र पर डीएवी पीजी कालेज, एमएचडी कालेज तरवारा, एमआरडीसीआर कालेज महाराजगंज, आरबीजीआर कालेज महाराजगंज व राजा सिंह कालेज के करीब 1800 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026