सिवान: खुर्माबाद में चचेरे भाई ने किया नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास

  • नाबालिग को अकेला पाकर चचेरा भाई कमरे में हुआ था दाखिल
  • थाने में शिकायत करने पर आरोपित ने गोली मारने की दी धमकी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खुर्माबाद से एक रिश्ते को तार-तार करने की खबर सामने आयी है। एक चचेरे भाई ने घर में घुसकर अपनी ही नाबालिग बहन के साथ दुकर्म का प्रयास किया है। बाद में परिजन के आने पर वह मौके से फरार हो गया। मामला यहीं नहीं थमा थाने में शिकायत करने पर वह गोली मारने की भी धमकी भी दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार की है। मिली जानकारी के अनुसार आरोपित ने घटना को तब अंजाम देना चाहा जब घर में पीड़िता की मां नहीं थी। काम करने को लेकर पीड़िता की मां सुबह ही घर ने निकल गयी थी। जबकि घर में नाबालिग बच्ची के साथ उसका भाई भी मौजूद था। इस दौरान मौका देखकर आरोपित नाबालिग के कमरे में प्रवेश कर गया।

जब नाबालिग उसकी हरकत देखकर शोर मचाने की कोशिश करने लगी तो अपने हाथों से उसने उसका मुंह जोर से दबा दिया था। हालांकि गनीमत रहा कि कुछ ही देर बाद नाबालिग का भाई कमरे में प्रवेश कर गया और चचेरे भाई का असलियत उसके सामने आ गयी। चचेरे भाई को सामने देख आरोपित ने खराब हुई बिजली बनाने के लिए यहां आया था कहते हुए मौके से भागने में कामयाब रहा। घटना के बाद पीड़िता का भाई ने अपनी मां के मोबाइल फोन पर घटना की जानकारी दी। जिसके बाद अपनी नाबालिक पीड़िता बेटी के साथ मां भी थाने पहुंची और थाने में युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है। वहीं पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के पिता की मौत पहले ही हो चुकी है।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026