मैरवा में नगर पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास

  • आठ माह चुनाव में शेष, बावजूद अविश्वास को लेकर आवदेन
  • कार्यालय में आवदेन देकर पांच सदस्यों ने बैठक बुलाने को कहा

परवेज अख्तर/सिवान: नगर पंचायत अध्यक्ष सुभावती देवी व उपाध्यक्ष रीमा सिंह के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए सोमवार को ईओ कार्यालय में आवदेन दिया है। नगर पंचायत के चुनाव में लगभग आठ माह शेष रहने के बावजूद पांच सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए आवदेन पर हस्ताक्षर किया है। बता दे कि तेरह सदस्यों में पांच वार्ड सदस्य मिल जाए तो अविश्वास प्रस्ताव ला सकते हैं। आवेदन में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को नगर विकास विभाग के निर्देश पर डस्टबिन खरीद के मामले में जांच के दौरान दोषी पाये जाने की बात कही गयी है। कोरोना महामारी के दौरान सोडियम हाइपो क्लोराइड केमिकल, ट्रेलर स्प्रेयर मशीन, फागिंग मशीन और प्लास्टिक की बाल्टी खरीद में लूट-खसोट का आरोप लगाया है। लंबित वाद में नगर पंचायत की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है। अध्यक्ष द्वारा जनहित की अनदेखी कर बोर्ड की बैठक को चार पांच माह पर बुलाया जा रहा है।

बैठक में जनहित की योजना का चयन नहीं करने और ऐसे कार्य को अवरूद्व किये जाने की चर्चा आवदेन में किया गया है। बिहार वित्त नियमावली के खिलाफ बिना टेंडर किए कोटेशन के आधार पर सात लाख से ऊपर के साईन बोर्ड को लगाया गया है। अध्यक्ष द्वारा निजी स्वार्थ के लिए अपने बेटे के नाम पर ईओ के लिए वाहन किराये पर देने और उपाध्यक्ष रीमा सिंह पर डोर टू डोर कूड़ा के उठाव के लिए कृषि कार्य का ट्रैक्टर एजेंसी को देने का आरोप भी लगाया गया है। अध्यक्ष सुभावती देवी के पुत्र और उपाध्यक्ष के पति पर नगर पंचायत के अभिलेख का अवलोकन किये जाने की चर्चा भी आवदेन में की गई है।

लगभग दस आरोप के साथ बिहार नगर पालिका अधिनियम के तहत निर्धारित समय के अंदर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बैठक बुलाने की मांग की गई है। वार्ड पार्षद मदन बैठा, शबाना खातून, मीरा देवी, उछाही भगत और वार्ड छह की पार्षद जीनत खातून ने हस्ताक्षरयुक्त आवदेन दिया है। इसकी प्रतिलिपि डीएम और नगर विकास विभाग के मुख्य सचिव को भी भेजा जा रहा है। इस संबंध में ईओ जमाल अख्तर ने कहा कि वह सीवान डीएम के यहां बैठक में हिस्सा लेने आए हैं। अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन के संबंध में जानकारी नहीं है। आवेदन को कार्यालय में दिया गया होगा। कार्यालय पहुंचने पर ही इस संबंध में जानकारी दे सकते है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026