सिवान: भाकपा माले-एपवा ने प्रतिवाद मार्च निकाल जताया विरोध

परवेज अख्तर/सिवान: खुसरूपुर में दलित महिला को निर्वस्त्र कर पिटाई करने के साथ अमानवीय व्यवहार के खिलाफ भाकपा माले ने राज्यव्यापी प्रतिवाद दिवस मना विरोध प्रदर्शित किया। इस दौरान भाकपा माले कार्यकर्ताओं व एपवा कार्यकर्ताओं ने शहर में प्रतिवाद मार्च निकाला। मार्च खुरमाबाद स्थित जिला कार्यालय से शुरू होकर गोपालगंज मोड़, पटेल चौक, जेपी चौक, दरबार रोड, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़ होते हुए पुन: जेपी चौक पर पहुंचकर सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ता सूद खोरी पर रोक लगाओ, खुसरूपुर कांड के अपराधियों को गिरफ्तार करो, पीड़ित परिजनों को मुआवजा देना होगा, विस्थापित सभी आठ परिवारों को पुनर्वास और सुरक्षा की गारंटी करना होगा आदि नारे लगा रहे थे। ऐपवा नेत्री सोहिला गुप्ता व भाकपा माले जिला सचिव हंसनाथ राम ने संयुक्त रूप से कहा कि आज देश भर में महिलाएं असुरक्षा का दंश झेल रही है।

महिलाओं पर बढ़ रहा अत्याचार दिल्ली के सड़कों पर पहलवान महिलाओं को घसीटा गया तो मणिपुर में कुकी महिलाओं को निर्वस्त्र कर छेड़खानी करते हुए तथा दो-दो महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। अब खुसरूपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र करते हुए उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया है। कहा कि खुसरूपुर में जिस महिला के साथ यह अमानवीय घटना का दंश झेलना पड़ा है, उसके पीछे यह व्यवस्था जिम्मेवार है। कहा कि सरकार को ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर हमारी मांग सरकार ने ठुकरा दिया तो वे लोग इसे और भी बड़े दायरे में आंदोलन करने के लिए आगे बढ़ेंगे। मौके पर भाकपा माले व एपवा कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026