सिवान: मंडल कारा में मना पोषण दिवस, शिविर लगाकर बंदियों को दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में जिले में पोषण माह मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी महिलाओं, बच्चों एवं युवतियों को पोषण से संबंधित जानकारी दी जा रही है। साथ ही साथ पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ को लेने के लिए भी विभिन्न माध्यमों से उन्हें जागरूक किया जा रहा है। बुधवार को मंडल कारा में बंदियों को पोषण माह अभियान के तहत जागरूक किया गया, साथ ही पोषण से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी गईं। आइसीडीएस डीपीओ तरिणि कुमारी ने बताया कि मंडल कारा परिसर में महिला व पुरुष बंदियों के लिए अलग-अलग शिविर का आयोजन किया गया। जहां महिला बंदियों को आहार के रूप में स्थानीय स्तर पर हरी सब्जियों के साथ-साथ पारंपरिक पोषक युक्त आहार लेने की बात कही गई।

पोषण अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं एवं धात्री महिलाओं को दिए जाने वाले पोषक तत्व के अलावा एनीमिया संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही साथ वहां मौजूद उनके बच्चों का भी वजन जांच करके उन्हें बेहतर पोषक तत्व देने की बात बताई गई। उन्होंने बताया कि पोषण की कमी से महिलाओं में एनीमिया एवं बच्चों में कुपोषण होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में यदि महिलाओं को पहले ही पोषक तत्वों की जानकारी दी जाए और उसे व्यवहार में लाने के लिए कहा जाए तो एनीमिया एवं कुपोषण जैसी बीमारी को दूर किया जा सकता है। मौके पर जेल अधीक्षक संजीव कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026