परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के श्रीनगर में बाइक सवार दो अपराधियों ने एक जीविका दीदी से एक लाख 70 हजार रुपये की लूट कर ली.बताते चलें कि जियांय गांव निवासी लड्डन प्रसाद की पत्नी जीविका दीदी संगीता देवी अपनी समूह के लिए श्रीनगर स्थित एसबीआई ब्रांच से एक लाख 70 हजार रुपये की निकासी कर अपने घर लौट रही थी. इसी दौरान दो बाइक सवार अपराधियों ने जीविका दीदी से तुपये लूट लिये.
लूट की घटना के बाद महिला इसकी सूचना परिजनों को दिया जहां परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और स्थानीय थाना को लूट से संबंधित आवेदन दिए. इधर स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक से ही अपराधी रेकी करते रहते हैं कि कौन कितने रुपए की निकासी कर रहा है और किस क्षेत्र में जा रहा है.तभी बाहर निकलते ही रुपए की लूट कर लेते हैं और चलते बनते हैं. यदि स्थानीय थाना बैंक में गस्ती करती तो आए दिन लोगों के रुपए की लूट नहीं होती.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…