महाराजगंज: बिजली चोरी के मामले मे एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज, जुर्माना

परवेज अख्तर/सिवान: बिजली कंपनी की टीम ने बिजली चोरी के विरुद्ध चलाये गये छापामारी अभियान में क्षेत्र के बलिया गांव में छापेमारी के दौरान अवैध तरीके से बिजली का उपयोग करने के मामले में एक व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया गया है.थाने मे दिए गये आवेदन मे बिजली विभाग के सहायक अभियंता शकील अहमद ने कहा है कि थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी सिंधासन प्रसाद के पुत्र जितेंद्र प्रसाद के परिसर का जांच किया गया. जांच के क्रम में पाया गया कि इनके परिसर मे मीटर के पहले एलटी सर्विस तार में अवैध रूप से टोंका फसाकर बाईपास कर अपने व्यवसायिक परिसर मे विद्युत चोरी की जा रही थी. नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा 1 लाख 78 हजार 109 रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

वहीं दूसरी ओर प्रखंड के महुआरी, पटेढा, देवरिया, भगौछा, पिपरा, बलिया माधोपुर, कसदेवरा बंगरा तथा दारौदा प्रखंड के कोडर, जलालपुर, शादपूर, रामसापुर मे 80 लोगों का बिजली कनेक्शन काट दिया गया. जांच के दौरान अधिक बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं व अवैध रूप से बिजली उपयोग कर रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई से बिजली जलाने वालों में खलबली मच गई है. छापेमारी अभियान का नेतृत्व सहायक अभियंता शकील अहमद व महाराजगंज विद्युत उपकेन्द्र के कनीय विद्युत अभियंता नीरज कुमार के आलावा बिकुल कुमार सिंह, राकेश कुमार, रत्नेश कुमार सशस्त्र बल आदि शामिल थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026