सिवान: व्यवसायी व पेट्रोल पंप संचालक से रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: नौतन और मैरवा थाना क्षेत्र में व्यवसायी एवं पेट्रोल पंप संचालक से रंगदारी की मांग करने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से पुलिस ने एक रिवाल्वर, दो गोली एवं रंगदारी की मांग किए जाने में प्रयुक्त एक मोबाइल को सिम कार्ड सहित बरामद किया है। गिरफ्तार बदमाश मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमसिकड़ी निवासी नीतीश सिंह है। मामले में एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि फरार वांछित बदमाश नीतीश सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इसकी निशानदेही पर मैरवा थाना कांड संख्या 306/23 दिनांक 27 सितंबर एवं 27 आर्म्स में प्रयुक्त रिवाल्वर एवं दो गोली बरामद की गई है।

वर्तमान में मैरवा एवं नौतन थाना क्षेत्र के सक्रिय रहकर कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। बताया कि नीतीश सिंह ने पेट्रोल पंप संचालक मुकेश यादव, बंका मोड़ स्थित स्वर्ण व्यवसायी मनीष सोनी से रंगदारी की मांग की थी। जबकि बंका मोड़ के कपड़ा व्यवसायी अजय सिंह की दुकान पर फायरिंग करते हुए भी रंगदारी मांगी गई थी। वहीं नौतन बाजार के स्टूडिया संचालक विशाल कुमार, नौतन के स्वर्ण व्यवसायी लोकनाथ शर्मा, श्रीराम डाईग्नोस्टिक सेंटर के संचालक मंटू कुमार से भी इसके द्वारा रंगदारी मांगी जा रही थी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024