परवेज अख्तर/सिवान: महादेवा ओपी क्षेत्र के हकाम गांव स्थित हाईवे के समीप गुरुवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक शिक्षक की मौत हो गई। मृत शिक्षक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के इस्लामिया नगर लक्ष्मीपुर निवासी मोहमद अयूब के रूप में हुई। घटना के संबंध में स्वजनों ने बताया कि मोहम्मद अयूब मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कर्णपुरा गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय से पढ़कर लौट रहे थे।
अभी वह हकाम गांव समीप हाईवे पर पहुंचे थे तब तक ट्रैक्टर और मैजिक वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत घटना स्थल पर हो गई। सूचना पर पहुंची नगर थाना की टीम ने शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया। स्वजनों ने बताया कि मोहम्मद अयूब 2007 से उक्त विद्यालय में पढ़ाते थे। घटना के बाद सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। घटना के बाद स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…