सिवान: अस्पताल लूटकांड में शामिल अपराधियों की नहीं हो सकी गिरफ्तारी

  • बुधवार की रात 09:35 बजे हुई थी लूटपाट की घटना
  • बाइक सवार तीन बेखौफ अपराधियों ने दी थी अंजाम

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महादेवा ओपी क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित बीजेपी नेता सुभाष कुशवाहा के अस्पताल में बुधवार को हुई लूटपाट मामले में शामिल अपराधियों की अबतक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी में जुटी है। अपराधियों द्वारा एक के बाद एक लूटकांड को अंजाम देना पुलिस के लिए भी सिरदर्द साबित हो रहा है। हर संभव प्रयास के बाद भी अपराधी अपने मंसूबे में कामयाब हो जा रहे हैं और पुलिस उनके सामने बौनी साबित हो रही है। हालांकि अस्पताल लूटकांड से जुड़ा एक सुखद बात यह है कि जल्द ही इस कांड का पर्दाफाश हो सकता है।

पुलिस सूत्रों की मानें तो अपराधियों की पहचान की जा चुकी है, बस उनकी गिरफ्तारी ही बाकी है। गौरतलब है कि बाइक सवार तीन बेखौफ अपराधियों ने बीजेपी नेता के अस्पताल को ही अपना निशाना बना डाला था। हथियार के बल पर अस्पताल के मेडिकल स्टोर में रखा लैपटॉप, नगदी व मोबाइल लेकर आराम से फरार हो गए थे। लूटपाट का विरोध करने पर अस्पताल कर्मी दीपक से मारपीट भी की थी। हालांकि सभी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। फलस्वरुप पुलिस को अपराधियों की पहचान करना आसान हो गई।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026