Categories: पटना

दो दुकानों में भीषण डकैती…..गार्ड को बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम

पटना: नगर थाना क्षेत्र के भासर चौक स्थित एक कपड़े और एक आभूषण की दुकान में गुरुवार की रात डकैती की वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि दर्जन भर हथियारबंद डकैतों ने सीसीटीवी का केबल काटकर दुकान की सुरक्षा में तैनात गार्ड को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया।

दुकान के संचालक मिथुर प्रसाद ने बताया कि गुरुवार की देर रात डकैतों ने दुकान की सुरक्षा में लगे गार्ड बहादुर के मुंह में कपड़ा ठूंसकर और बंधक बनाकर आभूषण सहित 20 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया। दुकान संचालक ने कहा कि डकैतों ने डकैती की घटना के अंजाम देने से पूर्व सीसीटीवी के तार को काट दिया था।

घटना की जानकारी मिलते ही नगर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की छानबीन में पुलिस जुट गई। वहीं एसडीपीओ सदर रामाकांत उपाध्याय भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुटे हैं। एसडीपीओ ने कहा कि श्वान दस्ता को बुलवाया जा रहा है।इस मामले की छानबीन कर जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026