परवेज अख्तर/सिवान: सदर प्रखंड के धनौती (मठ) स्थित राधे कृष्णा, शिव मंदिर नव निर्माण एवं मूर्ति स्थापना के अवसर पर आयोजित विष्णु महायज्ञ में रविवार को पूजा अर्चना एवं यज्ञ मंडप की परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस मौके पर कथावाचक अर्पणा पांडेय ने रामकथा सुनाते हुए भगवान राम के आदर्शों को अपनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि घर व समाज में हर व्यक्ति भगवान राम के आदर्शों पर चलें तो परिवार एवं समाज में कहीं कोई कलह नहीं रहेगा। सभी सुख की अनुभूति करेंगे।
इस मौके पर धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि कई दशकों बाद इस पावन भूमि पर सभी ग्रामीणों के सहयोग से ऐसे भव्य मंदिर का नव निर्माण व मूर्ति पूजन के साथ साथ विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है जो काफी खुशी की बात है। इस मौके पर संवेदक जितेंद्र सिंह, शिक्षक अमित राय, भृगुनाथ राय, भूपनाथ सिंह, रामजी सिंह समेत काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…