परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के मानपुर पतेजी गांव में रविवार को मीटर लगाने के नाम पर अवैध वसूली के रूप में ग्रामीणों ने एक विद्युत कर्मी को पकड़ लियातथा वरीय अधिकारी से कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मानपुर पतेजी निवासी दारोगा शर्मा की विधवा आशा देवी के घर में मीटर लगाने के नाम पर विद्युत विभाग के कर्मी अरविंद सिंह द्वारा 2500 रुपये लिया गया था।
इसकी भनक लगते ही जिला पार्षद अरविंद कुमार यादव व ग्रामीणों ने उस कर्मी को पकड़ लिया तथा कर्मी द्वारा ली गई राशि को आशा देवी को लौटा दिया गया। जिला पार्षद व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी एवं विद्युत विभाग के जिला अभियंता को आवेदन देकर कर्मी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं विद्युत कर्मी द्वारा विधवा से लिए गए रुपया का वीडियो वायरल हुआ है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…