सिवान: नाम जोड़ने को विभिन्न बूथों पर उमड़ी मतदाताओं की भीड़

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा, हसनपुरा समेत अन्य प्रखंडों में विशेष अभियान के तहत दूसरे दिन रविवार को भी मतदान केंद्रों पर शिविर लगाकर नए मतदाताओं का नाम जोड़ने, मृत मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से हटाने एवं त्रुटिपूर्ण मतदाता पहचान पत्र को सही करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुबह से ही बीएलओ अपने-अपने मतदान केंद्रों पर उपस्थित होकर मतदाताओं का फार्म लेते दिखे। इस दौरान मतदाताओं की सूची को सत्यापित भी किया गया। जानकारी के अनुसार दारौंदा प्रखंड के विभिन्न बूथों पर शिविर लगाया गया। इसमें जिन मतदाताओं की उम्र एक जनवरी 2023 को 18 हो रही है उनका मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फार्म लिया गया। साथ जिन मतदाताओं की मृत्यु हो गई हो उनका नाम मतदाता सूची से हटाने तथा जिन मतदाताओं की पहचान पत्र में अशुद्धि हुई है उसे ठीक करने के लिए फार्म लिया गया। बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।

उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य चलता रहेगा। वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने के लिए आवेदक प्रपत्र छह, वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए प्रपत्र सात, वोटर लिस्ट में गड़बड़ियों को सुधारने के लिए प्रपत्र आठ एवं एक ही विधानसभा क्षेत्र में एक मतदान केंद्र से दूसरे मतदान केंद्र में नाम ट्रांसफर कराने के लिए बीएलओ को प्रपत्र आठ क, भरकर देना होगा। बीडीओ ने बताया कि इस अभियान की सफलता के लिए सभी बीएलओ को मतदान केंद्रों पर उपस्थित रहकर कार्य करने का निर्देश दिया गया था। वहीं हसनपुरा प्रखंड व नगर पंचायत के सभी मतदान केंद्रों पर शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सभी बीएलओ द्वारा बूथ पोषक क्षेत्र के वैसे मतदाता जिनकी आयु एक जनवरी 2023 को 18 वर्ष के हो रही का नाम मतदाता सूत्री में जोड़ने के लिए फार्म लिया गया। इस अवसर पर रघुनाथपुर विधानसभा के 44 तथा दररौंदा विधानसभा के 73 बीएलओ द्वारा कैंप लगाया गया। बीएलओ में अब्दुर्रहमान अंसारी, कमलेश कुमार राम, जमा अहमद रिजवी, प्रवीण श्रीवास्तव, बृज कुमार साह, मनोज राम, बलिराम प्रसाद, कन्हैया प्रसाद, सुशील कुमार पंड़ित, सोहैल अख्तर, अमरनाथ पाठक, संजीत उपाध्याय, देवानंद कुमार, कुतुब तारा, गुलफेशा तरन्नुम, मिथिलेश भगत, रिंकू कुमारी आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026