परवेज अख्तर/सिवान: जिले के लकड़ी नबीगंज ओपी क्षेत्र के नरहरपुर निवासी मनोज पटेल की पुत्री समीक्षा कुमारी ने ओपी में आवेदन देकर अपने ससुराल वालों पर दहेज को लेकर मारपीट कर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मेरी शादी फरवरी 22 को गोपालगंज के सिधवलिया थाना क्षेत्र के ललौली निवासी देवभूषण सिंह के पुत्र संदीप कुमार के साथ हुई थी। मेरे पिता ने अपनी शक्ति के अनुसार दान दहेज देकर मेरी शादी की थी।
शादी के दो माह बाद से ससुराल वालों द्वारा पांच लाख रुपये एवं वाशिंग मशीन की मांग के लिए दबाव बनाया जाने लगा। इसके लिए हमेशा मेरे साथ मारपीट करने तथा भोजन-पानी बंद कर कमरे में बंद कर प्रताड़ित करने लगे। इसके बाद मेरा देवर प्रदीप कुमार ने बाइक से मुझे मदारपुर लाकर छोड़ दिया। इसके बाद मैं अपने मायके पहुंच स्वजनों से आप बीती सुनाई। ओपी प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…