सिवान: इलाज के दौरान असांव के सीआरपीएफ जवान का निधन, शोक

गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ अंतिम संस्कार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के असांव थाना क्षेत्र के पचबेनिया गांव निवासी बचनदेव गोंड़ के 40 वर्षीय पुत्र व सीआरपीएफ के जवान दिलीप कुमार साह की लखनऊ स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे 2008 में सेना में बहाल हुए थे. जवान की निधन की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सभी दहाड़ मार कर रोने बिलखने लगे.मृतक के पैतृक गांव पचबेनिया में शोक की लहर दौड़ गयी.बताया जा रहा है कि मृत का सपरिवार लखनऊ में रहता है. मृत का पोस्टिंग कोलकाता था.

इधर अचानक तबियत खराब होने पर परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले गये. तभी बीते शुक्रवार को इलाज के दौरान निधन हो गया.मृतक तीन भाईयों व एक बहन में दूसरे नंबर थे.उनके दो पुत्र व एक पुत्री है. जिसमें सबसे बड़ा 12 साल का बेटा है. वहीं देर रात्रि जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया.उपस्थित लोगों की आंसू छलक रहे थे.तत्पश्चात पचबेनिया स्थित सरयू घाट पर जवान का गार्ड ऑफ ऑनर के अंतिम संस्कार किया गया. मुखाग्नि बड़े बेटे ने दिया.मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026