परवेज अख्तर/सिवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के सुजाव गांव से ससुर व पति को चकमा देकर पत्नी नगद सहित लाखों का सामान लेकर फरार हो गयी है. इस संबंध में पति राज कुमार राम ने थाना में आवेदन देकर पत्नी सहित उसके प्रेमी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है. आवेदन में कहा है कि शादी के बाद विदेश जाकर पैसा कमाया और घर आकर भाई की शादी के लिए ₹दो लाख रुपये अपनी पत्नी को रखने के लिए दे दिया.
परंतु मेरी पत्नी रूबी देवी दो लाख रुपया नकद सहित लाखों रुपये मूल्य का सामान लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गयी. विदेश से आने के बाद देखा कि पत्नी किसी अजनबी से बराबर मोबाइल से बात किया करती थी. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि आवेदन में दिए गए मोबाइल नंबर को सर्विलांस में डालकर जांच किया जा रहा है .जल्द दोनों गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…