परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आए दिन बदमाश सीएसपी संचालकों से लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इससे परेशान सीएसपी संचालकों ने गुरुवार को एसपी को आवेदन देकर सुरक्षा एवं रुपये बरामदगी की गुहार लगाई है। सीएसपी संचालकों ने बताया कि आए दिन बदमाश लूट की घटना को अंजाम दे रहे हैं और लूटपाट के दौरान ही एक संचालक की जान भी जा चुकी है, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा लूटी गई राशि को बरामद नहीं किया गया और ना ही बदमाशों को गिरफ्तार करने में उसे सफलता मिली। यह भी कहा कि लूट की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस ऐसे मामलों को नजर अंदाज कर देती है। बताया कि इसी माह में 16 दिन के अंदर जिले में सात सीएसपी संचालकों से लूट की घटना हुई है। बताते चले की जिले में तकरीबन 450 सीएसपी केंद्र संचालित हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…