बड़हरिया: निर्माणाधीन मकान के वास्ते रखे 15 बोरी सीमेंट को असामाजिक तत्वों ने किया नष्ट, पुलिस कर रही है मामले की जांच

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में बीती रात्रि,गांव स्थित कन्या मकतब विद्यालय के कैंपस के बगल में नव निर्माण मकान के लिए रखे गए,15 बोरी सीमेंट को असामाजिक तत्वों ने नष्ट करते हुए बगल के एक जलकुंभी से भरा गड्ढा नुमा में फेंक डाला।जिससे हजारों रुपए मूल्य के सीमेंट बर्बाद हो गए।प्राप्त जानकारी के मुताबिक माधोपुर गांव निवासी मिर्जा शहाब अशरफ जो विद्यालय के कुछ दूरी पर अपना भवन का निर्माण करा रहे थे,और निर्माणाधीन मकान के वास्ते 15 बोरी सीमेंट को असामाजिक तत्वों ने नष्ट करते हुए जलकुंभी से भरा गड्ढानुमा में फेंक डाला है।

गुरुवार की अलसुबह गृह स्वामी जब अपने मकान निर्माण के लिए कन्या मध्य विद्यालय के कैंपस में पहुंचे तो विद्यालय के कैंपस में रखा सीमेंट का बोरिया गायब था।जिसकी तलाश उन्होंने शुरू कर दी।तो बाद में पता चला कि स्थानीय असामाजिक तत्व के द्वारा उक्त सीमेंट के बोरिया को बगल के गड्ढा नुमा जलकुंभी में फेंक डाला है।गृह स्वामी मिर्जा शहाब अशरफ ने बताया कि स्थानीय असामाजिक तत्वों के द्वारा द्वेष की भावना से ऐसी घटना को अंजाम दिया गया है। उधर घटना की सूचना गृह स्वामी मिर्जा शहाब अशरफ ने इसकी सूचना स्थानीय थानाध्यक्ष श्री प्रवीण प्रभाकर को दी।जहां सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस की टीम ने मामले की तहकीकात कर रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026