परवेज अख्तर/सिवान: बकाया बिजली बिल की वसूली को लेकर गुरुवार को विद्युत विभाग ने 11 लाख रुपया का बिल बकाया रखने वाले 30 बकाएदारों के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। वहीं 21 बकाएदारों को नोटिस भेजा गया। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से अन्य बकायादारों में हड़कंप मच गया।
शहरी सहायक विद्युत अभियंता अभय मौर्य ने बताया कि बकाएदारों से शीघ्र बिजली बिल जमा करने की अपील की जा रही ताकि उनके यहां का लाइन कनेक्शन नहीं काटा जाए,गुरुवार को 30 कनेक्शन काटे गए हैं। बताया कि सेक्शन एक में 9 कनेक्शन काटे गए, जबकि बकाया रखने वाले 10 उपभोक्ताओं को नोटिस दिया गया। वहीं सेक्शन टू में 15 कनेक्शन काटे गए और बकाया पर 11 उपभोक्ता को नोटिस किया गया। जबकि सेक्शन तीन में छह कनेक्शन कटे गए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…