सिवान: उत्पाद विभाग की विशेष अभियान में 88 लोगों की हुई गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: उत्पाद विभाग ने बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान में बीस शराब धंधेबाज एवं 68 शराब पीने वालों को गिरफ्तार किया। इस दौरान 12.5 लीटर देशी एवं चुलाई शराब व 3.370 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। गिरफ्तारी से शराब धंधेबाजों में हड़कंप मच गया। टीम ने सभी आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कोर्ट में पेशी के बाद कुछ लोगों को जेल भेज दिया वहीं कुछ लोगों से जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया है। गिरफ्तार के बाद बुधवार एवं गुरुवार को उत्पाद विभाग के बाहर काफी लोगों की भीड़ देखने को मिली।

उत्पाद अधीक्षक प्रियरंजन ने बताया कि मद्य निषेध विभाग पटना के अपर सचिव केके पाठक के निर्देश पर स्पेशल टीम बनाकर विशेष छापेमारी की गई थी। इसमें महाराजगंज पुरानी बाजार, आंबेडकर नगर, नौतन थाना क्षेत्र के साहपुर पूल, रामपुर चीनी मिल, मैरवा थाना क्षेत्र के नौतन मोड़, मैहनिया, धरनीछापर, जीबी नगर थाना क्षेत्र के नथनपुरा, बसंतपुर थाना क्षेत्र के मलमलिया, बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया बाजार, पड़ाहपुर, नरहरपुर सहित अन्य जगहों पर संयुक्त रूप से विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026