परवेज अख्तर/सिवान: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर से दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर बहू को जलाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में हुसैनगंज थाने के टिकरी निवासी किरण प्रसाद खरवार ने अपनी बेटी को जला मारने की शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज करायी है। उसने पुलिस को बताया है कि उसकी बेटी सिंधु देवी की शादी करीब चार वर्ष पहले थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर निवासी राकेश कुमार गुप्ता के साथ संपन्न हुई थी। शादी के कुछ ही महीने बाद उसकी बेटी से उसके ससुराल वाले दहेज में सामान की मांग करने लगे।
दहेज न देने पर उसकी बेटी के साथ मारपीट भी की जाने लगी उसके बाद मांग पूरी नहीं होने पर उसे जलाकर मारने की धमकी भी दी जाने लगी। आखिरकार एक दिन उसे जला ही दिया गया। जानकारी मिलने पर इलाज का लेकर बेटी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से डॉक्टर ने उसे रेफर कर दिया। इलाजरत सिंधु देवी ने 17 दिसंबर को दम तोड़ दिया। दहेज न मिलने पर बहू को जलाने के मामले में सिंधु की मां ने उसके ससुराल पक्ष के चार लोगों को आरोपित किया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…