सिवान: रेलवे ट्रैक के समीप झाड़ी से युवती का शव बरामद, हत्या कर फेंकने की आशंका

परवेज अख्तर/सिवान: सराय ओपी क्षेत्र के चाप ढाला स्थित रेलवे ट्रैक के समीप झाड़ी से शनिवार की देर शाम पुलिस ने एक युवती का शव बरामद किया है। घटना की सूचना मिलते ही ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया। युवती की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के पचरुखी बलुआ टोला निवासी 18 वर्षीय रूबी कुमारी के रूप में हुई। युवती के सिर में चार से पांच जगह चोट के निशान है। मिली जानकारी के अनुसार रूबी बीए पार्ट वन की छात्रा है, जो शहर के जेड इस्लामिया कालेज में पढ़ाई करती थी।

स्वजनाेंं की मानें तो वह शनिवार की सुबह 9 बजे घर से कालेज के लिए निकली थी, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंची।वहीं शौच के लिए निकले स्थानीय लोगों ने ट्रैक के समीप झाड़ी में शव को देखकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके पास से आधार कार्ड, मोबाइल सहित अन्य सामानों को जब्त कर जांच की। इसके बाद उसके मोबाइल से स्वजनों को सूचना दी गई। ओपी प्रभारी उपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत ट्रेन से गिरने से प्रतीत हो रहा है। वही स्वजनों का आरोप है कि रूबी की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। इस संबंध में मुफस्सिल इंस्पेक्टर जयप्रकाश पड़ित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026