तरवारा: आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी में युवक घायल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जी. बी. नगर थाना क्षेत्र के सतवार पंचायत के श्रीनगर गांव में शुक्रवार की देर रात आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। समाचार प्रेषण तक घायल की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि श्रीनगर निवासी अनिल प्रसाद तथा उनकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था।

इस दौरान विवाद सुलझाने के लिए अनिल महतो के ससुराल से आया युवक चाकू लगने से घायल हो गया। इस दौरान गांव में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आपसी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। इसमें एक युवक के घायल होने की सूचना है। इस मामले में घायल युवक द्वारा थाना में आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026