सिवान: चार साल से मंडल कारा में बंद बंदी की हार्ट अटैक से मौत

परवेज अख्तर/सिवान: चार साल आठ माह से मंडल कारा में बंद बंदी की सोमवार की देर रात हार्ट अटैक से मौत हो गई। मौत की सूचना पर जिला प्रशासन सहित नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम करने की तैयारी में थे, तभी मृतक की पत्नी रांची में होने के कारण पोस्टमार्टम करने से मन कर दी। जिस कारण मंगलवार की देर शाम तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया था। इधर बंदी के स्वजनों ने जेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि उसकी तबीयत खराब होने के काफी देर तक जेल प्रशासन ने अस्पताल नहीं पहुंचाया। इसकी वजह से उसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के पचलखी गांव निवासी स्व.राम बढ़ई सिंह के 35 वर्षीय पुत्र अजीत सिंह के रूप में हुई है। मंडल कारा अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि अजीत सिंह ने 31 जनवरी 2018 की शाम अपने सहोदर बड़े भाई सुजीत सिंह के ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया था।

जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद इस मामले में उपेंद्र सिंह के बयान पर अजीत सिंह के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मंडल कारा अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार की देर शाम तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ था। मृत बंदी की पत्नी रांची में है। उनसे फोन पर बात हुई तो उन्होंने अपने आप को सिवान आने पर पोस्टमार्टम करने को कहा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026