सिवान: शहीद दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के विद्या भवन महिला महाविद्यालय में इतिहास विभाग के द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डा. रीता कुमारी ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएवी पीजी कालेज के जंतु विभाग के सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा. रविंद्र नाथ पाठक ने कहा कि शहीदों ने देश के लिए मरना नहीं बल्कि जीना सिखाया है। अपने अंदर की उर्जा को आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत का काम किया। उनकी शहादत को देश का हर नागरिक सच्चे दिल से सलाम करता है।

मौके पर इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष पल्लवी निशा व अतिथि शिक्षक बदिउज्जमा ने इन वीर सपूतों को नमन करते हुए कहा इन वीर सपूतों एवं महान स्वतंत्रता सेनानियों का शौर्य और देश-प्रेम युगों तक प्रेरणादायक रहेगा। वाद-विवाद प्रतियोगिता में सोनम कुमारी, फरीदा खातून, बिट्टू कुमारी, नीतू कुमारी, दिव्या कुमारी, पूजा कुमारी ने बढ़़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में दर्शनशास्त्र विभाग की पूजा कुमारी और रीता शर्मा, भूगोल विभाग की स्वाति सिन्हा, मनोविज्ञान विभाग की डा. निधि गुप्ता, हिंदी विभाग की डा. अर्चना कुमारी, राजनीति शास्त्र की जितेंद्र कुमार प्रसाद एवं डा. अंशिका सिंह, अनिल प्रसाद सहित छात्राएं व शिक्षकेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026