सिवान: वीर सपूतों के विचार आज भी हैं प्रासंगिक

परवेज अख्तर/सिवान: जनावादी लेखक संघ व अखिल भारतीय शांति एवम एकजुटता संगठन (एप्सो) के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को शहर के वीएम हाईस्कूल सह इंटर कालेज परिसर स्थित कन्हैया लाल पुस्तकालय में शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव का शहादत दिवस मनाया गया। इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शायर उस्ताद कमर सिवानी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी उपस्थित सदस्यों ने शहीदों के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

आयोजन की ओर से विषय प्रवेश करते हुए अवकाश प्राप्त शिक्षक सह जलेस के उपाध्यक्ष युगल किशोर दुबे ने आलेख पाठ में भगत सिंह को एक महान स्वतंत्रता सेनानी एवं क्रांतिकारी बताया। भगत सिंह सहित सभी वीर सपूतों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। मौके पर वरिष्ठ शायर उस्ताद कमर सिवानी, अधिवक्ता रविंद्र सिंह, डा. जगन्नाथ प्रसाद, रामनरेश सिंह, राजेंद्र माझी, परमा चौधरी, प्रो. वीरेंद्र कुमार यादव, सुरेंद्र पासवान, बदरे आलम, भोगेंद्र झा, सोनू कुमार कसेरा, आजाद अहमद, श्रीरंग ओझा, रजनीश कुमार, शुभम सिंह, अतुल कुमार, अंकेश कुमार झा सहित अन्य वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024