सिवान: एकता इंडोर स्टेडियम के जीर्णोद्धार हेतु जिलाधिकारी से मिले शिष्टमंडल

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
एकता इंडोर स्टेडियम के कार्यकारिणी अध्यक्ष राजीव रंजन राजू तथा सचिव डा. सैयद माज अरफी के नेतृत्व में मंगलवार को एक शिष्टमंडल जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता से मिला। शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी से इंडोर स्टेडियम की दुर्दशा पर ध्यान आकृष्ट कराया। शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को बताया कि इस स्टेडियम में कई राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हुआ है। विश्व प्रसिद्ध खिलाड़ी साइना नेहवाल भी इस स्टेडियम में बैडमिंटन खेली हैं। राज्य स्तरीय मार्शल आर्ट्स ,बैडमिंटन, वाली बाल तथा अन्य इंदौर खेलों का यहां आयोजन हुआ है।

वर्तमान में यह आज उपेक्षित है और यहां सारी खेल की गतिविधियां बंद हैं। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को सुना और उन्हें ठोस एवं कार्य कारगर कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया। जिलाधिकारी ने बताया कि वे स्वयं इंडोर स्टेडियम का भौतिक निरीक्षण करेंगे। जो भी अड़चनें उसके जीर्णोद्धार में आ रही हैं उसका निदान करने का प्रयास करेंगे। शिष्ट मंडल में कोषाध्यक्ष रियाज अहमद, उपाध्यक्ष सुधीर शर्मा उर्फ बुलेट शर्मा तथा सदस्य संतोष रावत शामिल थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024