✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
विधानसभाध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी ने मंगलवार को कई योजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने बासोपाली कोठी स्थित छठ घाट एवं रामपुर गांव स्थित छठ घाट सौंदर्यीकरण को लेकर शिलान्यास किया। वहीं बिंदुसार- लकड़ी मुख्य पथ पर यात्री शेड का निर्माण हेतु शिलान्यास किया। शिलान्यास के बाद तीनों जगहों पर काम को शुरू कर दिया गया। शिलान्यास के दौरान विधानसभाध्यक्ष द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई।
इस गांव में छठ व्रती महिलाओं की सुविधा को लेकर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जाहिर की। मौके पर विधानसभाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक वर्ष यहां भारी संख्या में लोग छठ मनाते हैं। लोगों को यहां कोई कठिनाई नहीं हो इसी को लेकर छठ घाट सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसका शिलान्यास किया गया है। इस मौके पर मुन्ना चौधरी, सुनील यादव, चुन्नू बाबु, मो. आरीफ , कन्हैया यादव,पिंटू वर्णवाल, पियूष राय, संतोष यादव, जनक यादव कमलदेव सिंह, धर्मनाथ तिवारी आदि लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…