✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले में गुरुवार को भी कड़ाके की ठंड से जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित रहा। पूरे दिन में महज कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली थी जो नाकाफी रही। इस दौरान लोग अपना दैनिक कार्य करने के बाद शाम होते ही पुन: घरों में दुबक गए। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन कड़ाके की ठंड के कारण लोग अपने- अपने घरों में दुबके रहे। ठंड के कारण सड़क व बाजारों में सन्नाटा पसर गया।
ठंड के कारण लोगों का दैनिक कार्य भी प्रभावित हुआ। दूसरी ओर शहर में प्रशासन द्वारा कहीं अलाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग गर्म कपड़े के अलावा अलाव का सहारा लेते नजर आए। जरूरत होने पर ही लोग घर से बाहर निकलना मुनासिब समझ रहे थे। लोगों का कहना था कि प्रशासन को अब अलाव की व्यवस्था कर करनी चाहिए। ठंड के कारण चाय, अंडे समेत गर्म खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है। इस दौरान चाय व अंडा की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखी। वहीं ग्रामीणों क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहन चालक बत्ती जलाकर तथा गति कम कर वाहन को चलाते नजर आए।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…