✍️परवेज अख्तर/सिवान: आंदर नगर पंचायत में चुनावी रंजिश को लेकर हुई 27 दिसंबर की रात हुई गोलीबारी मामलें में दो दिन बाद भी थाने में प्राथमिकी नहीं हुई है और न ही पुलिस अभी तक बदमाशों की पहचान ही कर पाई है। ज्ञात हो कि 27 दिसबंर की रात चुनावी रंजिश को लेकर मुख्य पार्षद प्रत्याशी के पुत्र पिंटू कुशवाहा को अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर घायल कर दिया था।
घायल को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने घायल की स्थिति गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां इलाज चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि पीड़ित द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…