परवेज अख्तर/सिवान: जिले के शंभाेपुर पंचायत के वार्ड संख्या 11 की पूर्व वार्ड पार्षद विद्या देवी ने डीएम को आवेदन देकर नल जल योजना के लिए कराए गए मरम्मत कार्य के लिए राशि भुगतान की मांग की है। उन्होंने कहा है कि मेरे कार्यकाल में नल जल योजना में खर्च की गई राशि एवं आपरेटर के मानदेय का बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है, जबकि वार्ड क्रियान्वयन समिति को 18 जनवरी 23 को एक वर्ष के लिए 48 हजार की राशि वर्तमान वार्ड अध्यक्ष के बैंक के खाते में उपलब्ध है।
कई बार आग्रह करने के बावजूद राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। इस मामले में वर्तमान वार्ड क्रियान्वयन समिति द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नल जल योजना की पानी टंकी भी मेरे निजी जमीन में स्थित है। उन्होंने अपने कार्यकाल में संपूर्ण बकाए राशि एवं आपरेटर के मानदेय भुगतान कराने की मांग की है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…