सिवान: इकरारनामा रद्द कर उसके प्रति पार्षदों को देने की मांग

परवेज अख्तर/सिवान: नगर परिषद की सभापति सेंपी देवी ने कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र देकर होल्डिंग सर्वे व टैक्स कलेक्शन का कार्य कर रहे एजेंसी का एकरारनामा रद करते हुए पार्षदों को इससे अवगत कराने तथा पांच प्रतिशत कमीशन पर सरकार के निर्देशों के आलोक में बेरोजगारों और शिक्षित लोगों को रखकर सर्वे व टैक्स वसूली कार्य कराने की बात कही है। पत्र में कहा है कि अबतक ना तो स्पैरो साफ्टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से किए गए एकरारनामा की प्रति ही दिखाई गई है और ना ही बोर्ड की बैठक में ही रखा गया है।

चेयरमैन ने कहा है कि ऐसी सूचना है कि प्रत्येक होल्डिंग सर्वे पर दो सौ रुपये लिया जा रहा है और नगर परिषद क्षेत्र में लगभग 40 हजार से अधिक होल्डिंग है। ऐसे में प्रतिाह अस्सी लाख रुपये का नुकसान नगर परिषद् काे होगा। कहा है कि आपके द्वारा ही सरकारी राशि क्षति पहुंचाई जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026