महाराजगंज: केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को प्रतिबद्ध : सांसद

सांसद ने किसान उत्पादन कंपनी लिमिटेड का किया उद्धघाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के महाराजगंज प्रखंड के बलऊं पंचायत के सरेया गांव में गुरुवार को सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने सारणगंज किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड का उद्घाटन किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आय दोगुनी करने को ले प्रतिबद्ध है। इसके तहत भारत सरकार के 10 हजार एफपीओ विकास कार्यक्रम के अंतर्गत सारणगंज किसान उत्पादक कंपनी लिमिटेड का उद्घाटन किया गया है। इससे किसानों के उत्पादन का उचित मूल्य मिल सकेगा। इस क्षेत्र के किसानों के उत्पादन को राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। अब किसानों को अपने उत्पाद को बेचने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। किसानों के उत्पाद इनके गांव घर में बिकेगा।

उनके उत्पाद को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज की स्थापना की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पाद का तत्काल कीमत तो मिलेगा ही बड़े बाजारों में अच्छी दर मिलने पर बोनस भी मिल सकेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता शशिभूषण सिंह तथा संचालन किसान नेता मनोज कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डा. अनुराधा रंजन कुमारी, ई. केबी क्षेत्री, कुमार कुंदन प्रियदर्शी, प्रो. रवींद्र नाथ पाठक, सीईओ प्रियंका पांडेय, जिला पार्षद हारुनी महतो, पूर्व अधिष्ठाता एलएम यादव, सीईओ विशाल कुमार शुक्ला, पूर्व प्रबंधक पारस सिंह, संजय पांडेय समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
—

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026