सिवान: चुनाव आयोग के अनुत्तरित प्रश्नों के विरोध में प्रदर्शन

परवेज अख्तर/सिवान: सिवान प्रखंड मुख्यालय स्थित आंबेडकर पार्क में संयुक्त मोर्चा जिला इकाई द्वारा सोमवार को अनुत्तरित प्रश्नों के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इसमें सिवान जिला सामाजिक अधिकार मोर्चा, भीम आर्मी, एकता मिशन, भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा सहित कई संगठनों ने भाग लिया। इस दौरान सभी लोगों ने ईवीएम से चुनाव कराने का विरोध करते हुए ईवीएम को हटा कर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की। संयुक्त मोर्चा जिला इकाई सिवान के जिला संयोजक एहसान अहमद ने कहा कि बहुसंख्यक मतदाताओं में ईवीएम से मतदान करने में संशय बना रहता है। टेक्नाजिकल एडवास्ट देश यूरोप, अमेरिका में तथा हाल ही बांगलादेश में भी ईवीएम पर पाबंदी लगाई गई।

देश की 140 करोड़ लोगों को ईवीएम पर भरोसा नहीं है, लेकिन भारत में चुनाव आयोग की मनमानी से ईवीएम द्वारा चुनाव हो रहा है। चुनाव आयोग को भारत की जनता के हितों का ख्याल रखना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कलीमुल्लाह अंसारी तथा मंच संचालन भीम आर्मी एकता मिशन के जिलाध्यक्ष रवि आचार्य ने किया। इस मौके पर डा. दिनेश मौर्या, दीपक सम्राट, एमामुल हक, फिरोज खान, पप्पू राम, महबूब आलम, गणेश राम, बीके मांझा, डा. सुनील कुमार यादव आदि उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी फिरोज आलम ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024