सिवान: नौ सूत्री मांगों को ले आशा कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य केंद्रों पर दूसरे दिन भी प्रदर्शन जारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर नौ सूत्री मांगों को ले आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन गुरुवार को भी जारी रहा। इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल में तालाबंदी कर प्रदेश सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की तथा मांगें पूरी नहीं होने तक अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। उनकी मांगों में मानदेय की राशि 10 हजार करने, नियमित मासिक मानदेय भुगतान करने, स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारी घोषित करने, आशा फैसिलिटेर को 20 दिन की जगह 30 दिन का भ्रमण भत्ता देने, अप्रैल 2019 से नवंबर 2020 तक के बकाया राशि की भुगतान पोर्टल पर करने, भुगतान में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, कोरोना काल का 10 हजार भत्ता की राशि की भुगतान की करने, पोशाक के साथ- साथ अन्य सामग्री उपलब्ध कराने आदि मांगें शामिल हैं।

इस दौरान आशा कार्यकर्ताओं ने मांगों का ज्ञापन संबंधित पदाधिकारी को सौंपा। जानकारी के अनुसार आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल गेट पर धरना प्रदर्शन किया तथा अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। मौके पर सीमा देवी, अनीता देवी, रीना देवी, शकुंतला देवी समेत दर्जनों आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं। रघुनाथपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित रेफरल अस्पताल में आशा कार्यकर्ताओं ने प्रखंड सचिव इंदु देवी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम मांग पत्र प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. संजीव कुमार एवं स्वास्थ्य प्रबंधक को सौंपा। इस मौके पर रीता देवी, मनोरमा देवी, निगम देवी, रीता देवी, नीता पांडेय सहित अन्य आशा कार्यकर्ता एंव फैसिलिटेटर मौजूद थीं। गुठनी स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं की हड़ताल जारी रही। मौके पर प्रमिला देवी, लालसा देवी, नसीबुन नशा समेत काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं। वहीं हुसैनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आशाकर्मी एवं आशा फैसिलिटेटरों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. अंशु अंकित को ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान आशा कार्यकर्ता अवसर रंजू देवी, जाकिया बानो, अनीता देवी, नीरा देवी, श्वेता वर्मा आदि उपस्थित थीं। वहीं बड़हरिया में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर धरना का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष माया देवी ने किया। इस मौके पर नीलू कुमारी, सुकांति देवी, हंसना खातून आदि उपस्थित थीं। बसंतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर पुष्पा कुमारी, रंभा पांडेय, अरुणा तिवारी, करुणा देवी आदि उपस्थित थीं। लकड़ी नबीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर संघ की प्रखंड अध्यक्ष नूरजहां खातून, सचिव सुमन देवी, कोषाध्यक्ष संगीता देवी, गोरेयाकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में अध्यक्ष अनीता देवी, सचिव रंभा देवी, उषा देवी के नेतृत्व में भगवानपुर हाट हाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ता मालती कुंवर, हसनपुरा स्वास्थ्य केंद्र में दुर्गावती देवी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026