सिवान: पदाधिकारियों ने किया विद्यालयों का निरीक्षण, दिए कई निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान: शिक्षा विभाग के अपर सचिव केके पाठक के आदेश पर गुरुवार को भी पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न विद्यालयों की जांच की गई। इस दौरान विद्यालय में शिक्षक व बच्चों की उपस्थित, साफ-सफाई, शौचालय, पेयजल, विधि-व्यवस्था, मध्याह्न आदि की जांच की गई तथा संबंधित प्रधानाध्यापकों को कई निर्देश दिए गए। जानकारी के अनुसार महाराजगंज जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिलेश कुमार सिंह ने महाराजगंज प्रखंड के सिहौता बंगरा उच्च विद्यालय, एसकेजेआर उच्च विद्यालय, सोनवर्षा मकतब, उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवरिया, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय देवरिया, सिहौता बंगरा उच्च विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर, उच्च विद्यालय पटेढ़ी की जांच की गई। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विक्रमा गुप्ता ने बताया कि जांच के दौरान विद्यालय में व्यवस्था दुरुस्त देखी गई। शिक्षकों की उपस्थिति शत प्रतिशत थी।

वहीं बड़हरिया प्रखंड के बालापुर मध्य विद्यालय समेत कई विद्यालयों की जांच डीपीओ अशोक पांडेय, निरीक्षी पदाधिकारी नीरज कुमार, सुधीर कुमार, एन कुमार सहित आदि ने की। जांच के बाद डीपीओ सह प्रभारी बीईओ अशोक पांडेय ने जांच रिपोर्ट की समीक्षा की। साथ ही निरीक्ष पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पदाधिकारियों ने जीएम उच्च विद्यालय, सदरपुर मध्य विद्यालय, पट्टी भलुआ, भलुआ, बालापुर, रानीपुर, सदरपुर, पहाडपुर, महबूब छपरा, बंगरा सहित अन्य विद्यालयों में जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।ज्ञात हो कि पदाधिकारियों द्वारा विद्यालय का निरीक्षण करने से विद्यालय की विधि-व्यवस्था व शिक्षा में सुधार स्पष्ट दिखने लगी है। इस दौरान विद्यालयों में शिक्षक व बच्चे नियत समय पर पहुंच रहे हैं तथा मेन्यू के अनुसार मध्याह्न भोजन बन रहा है तथा विद्यालय में साफ-सफाई में काफी सुधार हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026