सिवान: खाद की कालाबाजारी को ले विभाग सख्त, निर्धारित दर पर ही बिक्री करने का आदेश

परवेज अख्तर/सिवान: खरीफ फसल की बुआई के लिए जिले में किसानों द्वारा नर्सरी तैयार की जा रही है. इसके साथ खाद की आवश्यकता किसानों को पड़ने लगी है, लेकिन खरीफ सीजन में किसानों को उर्वरक कालाबाजारी में ना खरीदना पड़े, इसके लिए प्रशासन द्वारा अभी से पहल शुरू कर दी गई है. कृषि विभाग के निदेशक ने संबंधित अधिकारियों को कई जरूरी टास्क दिए हैं. कृषि विभाग मुख्यालय से जारी पत्र में जिला कृषि विभाग को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि किसी भी हाल में खाद की कालाबाजारी ना हो और पीओएस मशीन से ही किसानों को उर्वरक की आपूर्ति सुनिश्चित कराए और इसमें कोई गड़बड़ी हुई तो संबंधित अधिकारी भी नपेंगे.

निर्देश के आलोक में जिला कृषि पदाधिकारी ने प्रखंड कृषि पदाधिकारियों को एक सप्ताह में खाद विक्रेताओं के स्टाक और पाश मशीन में दर्ज खरीद-बिक्री का मिलान कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. साथ ही यह भी कहा है कि अगर गोदाम में रखे खाद पाश मशीन से मिलान नहीं करता है, तो संबंधित दुकान की जांच करें. जिला कृषि पदाधिकारी जयराम पाल ने बताया कि सभी थोक एवं खुदरा विक्रेताओं से एक सहमति पत्र लेंगे. इसमें विक्रेताओं द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक नहीं लेने की घोषणा की गई हो. इसके साथ ही खाद कंपनियों के नोडल अधिकारियों को भी घोषणा पत्र देना होगा कि वे विभागीय आदेश के अनुरूप कार्य करेंगे.

क्या कहते हैं जिम्मेदार

खाद की कालाबाजारी के मामले को लेकर विभाग गंभीर है. कोई भी खाद विक्रेता निर्धारित मूल्य से अधिक पर खाद की बिक्री ना करें. निर्धारित मूल्य से अधिक लिया जाना अपराध है. किसी भी विक्रेता के खिलाफ इस संबंध में शिकायत पाई जाती है तो 24 घंटे के भीतर एफआइआर दर्ज करा दी जाएगी.

जयराम पाल, जिला कृषि पदाधिकारी, सीवान

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026