सिवान: बुद्ध पूर्णिमा पर पूजा अर्चना कर की श्रद्धालुओं ने की सुख समृद्धि की कामना

परवेज अख्तर/सिवान: जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने भगवान की पूजा अर्चना का सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही दान-पुण्य भी किया। जानकारी के अनुसार महादेवा शिव मंदिर परिसर, फतेहपुर, श्रीनगर समेत अन्य मंदिरों तथा घरों में पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की गई। नई बस्ती निवासी आचार्य शैलेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा और सत्य विनायक पूर्णिमा भी कहते हैं। बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध का जन्म भी इसी दिन हुआ था, इसलिए इसे बुद्ध पूर्णिमा भी कहा जाता है। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है। यह शुभ दिन बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध के जन्म, ज्ञान और मृत्यु का प्रतीक है और बौद्ध संप्रदायों द्वारा बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है।

ऐसा कहा जाता है कि गौतम बुद्ध के जीवन की तीनों महत्वपूर्ण घटनाएं उनका जन्म, ज्ञान और मोक्ष वर्ष के एक ही दिन आते हैं। इसके अलावा जीरादेई के तितरा पंचायत के बंगरा गांव स्थित तितिर स्तूप के समीप बुद्ध मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर पूजा अर्चना की गई तथा बौद्ध दर्शन के मूल स्वरूप पर परिचर्चा आयोजित की गई। मेला में आए प्रबुद्धजन स्तूप पर लगाए बुद्ध के जीवन काल की अद्भुत चित्र प्रदर्शनी से काफी खुश दिखे। चित्र प्रदर्शनी में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा उत्खनन से प्राप्त पुरातात्विक साक्ष्यों को भी दिखाया गया था। विभिन्न स्कूल एवं कालेज के छात्रों ने प्रदर्शनी को ज्ञान का उत्तम माध्यम बताया। चित्र प्रदर्शनी को युवा चित्रकार रजनीश कुमार मौर्य एवं अविनाश कुमार गुप्ता ने संयोजन किया था। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार सिंह एवं बुद्ध वंदना बौद्धाचार्य राजदेव बौद्ध ने किया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026