जीरादेई: पूरे जिले के विकास से जुड़ा है तितिर स्तूप का विकास : सांसद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के जीरादेई प्रखंड के तितरा स्थित तितिर स्तूप के पास सांसद मद से भवन का शिलान्यास सांसद कविता सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बुद्ध मानवीय मूल्यों की पहचान है, जिन्होंने मानव के दुख हरने का उत्तम तरीका बताया तथा जिनके जीवन दर्शन को पूरी दुनिया आदर्श मानती है। सांसद ने कहा कि तितिर स्तूप के विकास से पूरे जिले का विकास जुड़ा हुआ है, जो आने वाले समय में रोजगार का अच्छा जरिया होगा। दरौली विधायक सह पर्यटन उद्योग विभाग के सभापति सत्यदेव राम ने कहा कि बौद्ध दर्शन वैज्ञानिक पद्धति है तथा समतामूलक समाज के निर्माण में विश्वास करता है। तितिर स्तूप के पुराने स्वरूप को कायम करने के लिए प्रयास जारी है।

आने वाले समय में यह स्थल पर्यटन के क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनेगा। विधायक अमरजीत कुशवाहा ने कहा कि सौभाग्य की बात है कि तितिर स्तूप उनके ही विधानसभा क्षेत्र में स्थित है। इस स्थल को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल के तौर पर विकसित करने के हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर शिक्षाविद् गणेश दत्त पाठक, पुष्पेंद्र पाठक, जदयू नेता अजय कुमार सिंह, डा. जीतेश सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, राष्ट्र सृजन अभियान के राष्ट्रीय महासचिव ललितेश्वर कुमार, लोकपाल प्रशांत कुमार, विनोद तिवारी आदि ने संबोधित किया।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024